विटामिन B की कमी को दूर करने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें (Best Sources of Vitamin B in Hindi)

अगर आप भी विटामिन B की कमी से परेशान रहते है तो यह पोस्ट आपके लिए ही है क्योंकि, इस पोस्ट में हम विटामिन B की कमी को दूर करने वाले आहार के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके सेवन करने से आपके शरीर में विटामिन B की कमी पूरी हो जायेगी।

आजकल के रहन सहन और खानपान के कारण शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व और विटामिन्स नही मिल पाते हैं और यह कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि आजकल के लोगों को बाहर का अनहेल्दी खाना खाना पसंद है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है और यहीं कारण है कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है जो, आगे चलकर स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का कारण बन जाता है।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ये पोषक तत्व हमारे दिल, दिमाग और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए हमे अपने खाने में संतुलित आहार लेना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन मिल सके। ऐसे ही हमारे नर्वस सिस्टम यानी की तंत्रिका को ठीक तरह से काम करने के लिए विटामिन B की जरूर होती है। इसके अलावा विटामिन बी में और भी कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। जब शरीर में विटामिन B की कमी होती है तो इसका सीधा असर शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ता है। 

इसलिए हमे अपने डायट में विटामिन बी युक्त आहार को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे पहले हमने अपने एक दूसरे पोस्ट में विटामिन ए की कमी और विटामिन E की कमी को दूर करने वाले आहार के बारे में बताया है, ताकि आपको संपूर्ण आहार लेने में मदद मिल सके। अगर आप ऐसे ही और भी स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे स्वास्थ्य कैटेगरी पर जरूर पढ़ें और शेयर करें।

विटामिन B की कमी को दूर करने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें

अगर आपके शरीर में भी विटामिन B की कमी है तो ऐसे में आपको अपने रोजाना के खाने में विटामिन बी युक्त आहार को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन B मिल जाता है। अगर हमारे शरीर में विटामिन B की कमी होती है तो इससे हमे कई सारी स्वास्थ सम्बन्धित परेशानियां हो सकती हैं जो हमारे लिए सही नही होता है। ऐसे में हमे अपने खाने में विटामिन B युक्त आहार का सेवन करें।

अगर आपको विटामिन बी युक्त आहार के बारे में नहीं पता है त, कोई बात नही है, क्योंकि आज हम आपकी मदद के लिए अपने इस पोस्ट में विटामिन B की कमी को दूर करने वाले कुछ जरूरी आहार के बारे में नीचे बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपने शरीर में विटामिन B की कमी को आसानी से पूरा कर सकें, तो फिर देर किस बात कि, आइए जानते है विटामिन B की कमी को दूर करने वाले कुछ जरूरी आहार के बारे में।

दूध, दही और पनीर का सेवन करें

आप विटामिन B की कमी को दूर करने के लिए दूध, दही और पनीर का सेवन कर सकते हैं, इससे हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन B मिल जाता है। इसी के साथ अगर कोई रोजाना रात में एक गिलास दूध पीता है तो उसके शरीर में विटामिन B के साथ साथ और भी कई पोषक तत्व मिलते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

ऐसे ही आप पनीर और दही को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वैसे तो, पनीर को प्रोटीन और कैल्शियम के लिए जाना जाता है लेकिन इसमें विटामिन B की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। आप हमेशा अपने डाइट में लो फैट दही को ही शामिल करें क्योंकि यह ना सिर्फ विटामिन B की कमी को पूरा करता है, बल्कि यह हमारे पेट से सम्बन्धित समस्याओं को भी दूर करता है।

ओट्स का सेवन करें

यह बात हम सभी जानते हैं कि ओट्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ओट्स न सिर्फ हमारे वजन को कम करता है, बल्कि यह शरीर में विटामिन B की कमी को भी पूरा करता है, क्योंकि ओट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन बी पाया जाता है और इसके अलावा भी ओट्स में कई सारे पोषक तत्व पाएं जातें हैं जो हमे कई सारी होने वाली बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।

अगर शरीर में विटामिन B की कमी होती है तो कई सारी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने लगती है जो हमारे लिए सही नही होता है। ऐसे में विटामिन B की कमी को जल्द से जल्द पूरा करना बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए हमे अपने रोजाना के खाने में ओट्स को जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि हमारे शरीर में विटामिन B पर्याप्त मरता में मिल सके।

मशरुम का सेवन करें

मशरुम को भी विटामिन B का अच्छा स्रोत माना जाता है, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन B पाया जाता है। इसके अलावा भी इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने रोजाना के खाने में मशरूम को शामिल करते है तो आपके शरीर में विटामिन B की कमी दूर हो जाती है और आपके शरीर को और भी कई सारे पोषक तत्व भी मिल जाते हैं जो हमारे अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

मशरुम की कई सारी प्रजाति होती है और उनमें अलग अलग मात्रा में विटामिन B भी पाया जाता है। आपको जो पसंद हो उसे अपने रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन करने से शरीर में विटामिन B की कमी आसानी से पूरी हो जाती है और आपको विटामिन B की कमी से होने वाले स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी नहीं होती है।

मछली और चिकन का सेवन करें

मछली और चिकन खाने में टेस्टी तो लगते ही हैं, साथ साथ यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है। इनमे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमे स्वास्थ बनाए रखने में हमारी मदद करते है। जो लोग अपनी डाइट में चिकन और मछली का सेवन करते हैं उनके शरीर में विटामिन B की कमी नहीं होती है। ऐसे में विटामिन B की कमी को दूर करने के लिए हमे अपनी डाइट में मछली और चिकन का सेवन जरूर करना चाहिए।

अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आपके लिए विटामिन B की कमी को पूरा करने के लिए बहुत सारे विकल्प है। आप अपने खाने में मछली, चिकन और झींगा इत्यादि को शामिल कर सकते हैं। मछली में आप सैमन मछली और टूना को जरूर अपनी डाइट में शामिल करें क्योंकि इनमे भरपूर मात्रा में विटामिन B पाया जाता है, ऐसे में इसके सेवन से शरीर में विटामिन B की कमी पूरी हो जाती हैं। 

अंडे का सेवन करें

जैसा की हम सभी जानते हैं कि अंडा प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत माना जता है लेकिन साथ ही साथ यह विटामिन B का भी स्रोत माना जाता है। इसमें प्रोटीन के अलावा भरपूर मात्रा में विटामिन B भी पाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि,अगर कोई रोजाना दो अंडों का सेवन करता है तो उसके शरीर में विटामिन B का लेवल बहुत अच्छा रहता है।

वैसे भी अंडा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और अंडा खाना  ज्यादातर लोगों को पसंद भी होता है और इसे बनाना भी आसान होता है। अगर आप भी विटामिन B की कमी से परेशान हैं तो आप अपने रोजाना के डाइट में अंडे को जरूर शामिल करें। आप अंडे को किसी भी तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि, अंडे की सब्जी, ऑमलेट और उबाल कर भी खा सकते हैं।

निष्कर्ष – विटामिन B की कमी को दूर करने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें

विटामिन B हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है। यह हमारे शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में हमारी मदद करता है। अगर हमारे शरीर में विटामिन B की कमी होती है तो इससे हमारा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शरीर में विटामिन B की कमी शुरू शुरू में मामूली सा लगता है लेकिन यह धीरे धीरे एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है।

जिससे हमे आगे चलकर कई सारी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हमे विटामिन B की कमी को पूरा करने के लिए विटामिन B से भरपूर आहार को अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन B मिल सके और हम सेहतमंद बने रह सकें।

इसलिए आज हमने आपकी मदद के लिए अपने इस पोस्ट में विटामिन B की कमी को दूर करने वाले कुछ आवश्यक खाद्य पदार्थ के बारे में बताया है। जिससे आपको भी विटामिन B की कमी को दूर करने में आसानी हो सके। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट जरूर पसंद आया होगा और आपको सभी संबंधित जानकारियां भी मिल गई होंगी। अगर आप विटामिन B की कमी से सम्बन्धित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment