रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के घरेलू उपाय (Home Remedies To Increase Immunity In Hindi)

अगर आप भी बार बार बीमार हो जाते हैं तो, आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी हो गई है। ऐसे में आप इसे बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए आज हम अपने इस पोस्ट में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आपको मदद मिलेगी।

आपने बहुत सारे ऐसे लोगों को देखा होगा जो, बार बार बीमार हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, लोग अक्सर बार बार बीमार क्यों हो जाते हैं क्योंकि, उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर में किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने का काम करती है। इसलिए इसका मजबूत होना बहुत जरूरी होता है।

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है तो, उसका शरीर बहुत ही कमजोर हो जाता है जिससे उसके बीमार होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में अब यह सवाल आता है कि, अगर किसी के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है तो, उसे अपने शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए क्या क्या उपाय करना चाहिए।

ऐसे में आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि,आज हम आपकी मदद के लिए अपने इस पोस्ट में रोग प्रतिरोधक क्षमता  (इम्युनिटी) बढ़ाने के घरेलू उपाय के बारे में नीचे अपने इस पोस्ट मे बताने जा रहे हैं। जिससे आपको अपने शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही साथ आप इसके इस्तेमाल से एकदम चुस्त और दुरुस्त भी हो सकते हैं।

इससे पहले हमने अपने एक दूसरे पोस्ट में ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के घरेलू उपाय और हाथों और पैरों में होने वाली झनझनाहट को दूर करने के घरेलू उपाय के बारे में बताया है और अगर आप ऐसे ही और भी स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों के बारे में जानना चाहते हैं तो, आप हमारे स्वास्थ्य कैटेगरी पर जरूर जाएं और हमारे अन्य पोस्ट को भी पढ़े।

रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के घरेलू उपाय

रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करता है। हमारे शरीर में कई सारी छोटी मोटी बीमारियां होती है। जिसे हमारा शरीर खुद ही ठीक कर लेता है। ऐसे में अगर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है तो, हमारे बीमार होने की संभावना भी अधिक हो जाती है और हम बार बार बीमार पड़ने लगते हैं।

ऐसे में जरूरी है कि, हम अपने शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाएं रखें। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कई सारे कारण हो सकते हैं। कई बार यह खानपान की लापरवाही के कारण भी हो जाता है। इसलिए आज हम आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके सेवन से आप अपने इम्यूनिटी को आसानी से बढ़ा सकते हैं। तो, आइए जानते हैं।

नींबू का सेवन करें

अगर आपके शरीर में भी रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी रहती है और आप इसे बढ़ाने के लिए कोई घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं तो, आप नींबू का सेवन कर सकते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के घरेलू उपाय में से एक है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो,हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।

ऐसे में अगर आप रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करते हैं तो, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। वैसे तो देखा जाए तो कई सारे ऐसे पेय पदार्थ है जिसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता जा सकता है लेकिन उन सभी में से नींबू सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए आप इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए नींबू का सेवन जरूर करें।

हल्दी का सेवन करें

यह बात हम सभी अच्छे से जानते हैं कि, हल्दी हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक होता है। इसमें कई सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो, हमारे स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में हमारी मदद करता है। ऐसे में यह हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम भी करता है। अगर आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी रहती है तो, आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के घरेलू उपाय में से एक है। 

इसके लिए आप हल्दी के एक छोटे से टुकड़े को लेकर 6 से 7 घंटे के लिए पानी में डालकर छोड़ दें। फिर आप इस हल्दी को पीसकर पेस्ट बना लें। अब आप इसमें एक चम्मच शहद को मिलाकर इसका सेवन करें। आप इसका हफ्ते में 2 बार जरूर सेवन करें। यह आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा। 

अदरक का सेवन करें

अदरक भी हमारे स्वास्थ्य सम्बन्धित कई सारी समस्याओं को दूर करने में हमारी मदद करता है। अक्सर लोग अदरक का इस्तेमाल एक घरेलू उपचार के रूप में करते हैं। ऐसे में जब हम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की बात कर रहे हैं तो, भला अदरक को कैसे भुल सकते हैं क्योंकि, यह भी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के घरेलू उपाय में से एक है।

अदरक में ऐसे कई सारे गुण पाए जाते हैं जो, हमारे शरीर में होने वाली  बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। ऐसे में अगर आपके शरीर में भी रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी है तो, आप अदरक का सेवन जरूर करें। इसके लिए आप एक कप पानी को गरम करने के लिए रख दें। जब पानी थोड़ा गरम हो जाए तो आप इसमें एक चम्मच कुता हुआ अदरक को डालकर दो से तीन मिनट तक उबाल लें। अब इसे छान कर पी लें। ऐसा आप हफ्ते में दो बार जरूर करें।

ग्रीन टी का सेवन करें

ग्रीन टी को भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन करने से हमारे शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले गुण हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो, हमारे वजन को नियंत्रित रखने में हमारी मदद करता है।

इसलिए ग्रीन टी को रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के घरेलू उपाय में से एक माना गया है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप एक कप पानी को गर्म कर लें। अब आप गर्म पानी में ग्रीन टी बैग को डालें और लगभाल तीन से चार मिनट के लिए छोड़ दें। अब आप इसका सेवन करें। आप चाहें तो, स्वाद के लिए इसमें चीनी या शहद को डालकर भी पी सकते हैं।

लहसुन का सेवन करें

अगर आप अपने शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो, आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि,लहसुन को भी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो, हमारे इम्यूनिटी सिस्टम यानी की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

ऐसे में अगर आपके के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी है तो, तीन से चार लहसुन की कलियों को छीलकर कूट लें। अब आप इसमें आधा चम्मच शहद को मिला लें। इसका सेवन आप सुबह और शाम को करें। इसके अलावा आप लहसुन की कलियों, को ऐसे भी खा सकते है। ऐसा करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

निष्कर्ष – रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के घरेलू उपाय

शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होने का मतलब है। बीमारियों को बुलावा देना। जी हां, अगर इम्यूनिटी कमजोर है तो, हमारे बीमार होने की संभावना ज्यादा होती है और अगर इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है तो, हमारे शरीर में छोटी मोटी होने वाली बीमारियां खुद ही ठीक हो जाती हैं और हम बार बार बीमार होने से भी बच जाते हैं।

ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता का बेहतर होना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए आज हमने आपकी मदद के लिए अपने इस पोस्ट में ऊपर रोग प्रतिरोधक क्षमता ( इम्यूनिटी) बढ़ाने के घरेलू उपाय के बारे में बताया है। जिसके इस्तेमाल से आप अपने शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं। 

हम आशा करते हैं कि, आपको हमारा यह पोस्ट जरूर पसंद आया होगा और साथ ही साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के घरेलू उपाय से संबंधित सभी जानकारियां भी आपको मिल गई होंगी। अगर आप हमसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से सम्बन्धित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो, नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment